शिव षडक्षर स्तोत्र - Shiv Shadakshar Stotra with Meaning

Om namah Shivaya

शिव भगवान का पंचाक्षर मंत्र है:

नमः शिवाय। 

षडक्षर मंत्र है: ॐ नमः शिवाय


ॐ कारं बिंदुसंयुक्तं नित्यं ध्यायंति योगिन:।

कामदं मोक्षदं चैव ॐ काराय नमो नमः।।१।।


नमंति ऋषयो देवा नमन्त्यप्सरसां गणा:।

नरा नमंति देवेशं नकाराय नमो नमः।।२।।


महादेवं महात्मानं महाध्याय परायणम्।

महापापहरं देवं मकाराय नमो नमः।।३।।


शिवं शांतं जगन्नाथं लोकानुग्रहकारकम्।

शिवमेकपदं नित्यं शिकाराय नमो नमः।।४।।


वाहनं वृषभो यस्य वासुकि कंठभूषणम्।

वामे शक्तिधरं देवं वकाराय नमो नमः।।५।।


यत्र यत्र स्थितो देव: सर्वव्यापी महेश्वर:।

यो गुरु: सर्वदेवानां यकाराय नमो नमः।।६।।


षडक्षरमिदं स्तोत्र य: पठेच्छिवसंनिधौ।

शिवलोकमवाप्नोति शिवेन सह मोदते।।७।।


हिंदी भाषा में स्तोत्र का अर्थ:


जो ॐकार के रूप में आध्यात्मिक ह्रदय केन्द्र में रहते है, जिसका योगी निरंतर ध्यान करते है, जो सभी इच्छाओं को पूरा करते है और मुक्ति भी प्रदान करते है, उन शिवजी को नमस्कार ,जो “ॐ” शब्द द्वारा दर्शाया गया है।१।


जिनको ऋषियों ने श्रद्धा से नमन किया है, देवों ने नमन किया है, अप्सराओं ने नमन किया है और मनुष्यों ने नमन किया है, वो देवों के देव महादेव है, उनको “न” शब्द द्वारा दर्शाया गया है।२।


जो महान देव है, महान आत्मा है, सभी ध्यान का अंतिम उद्देश्य है, जो अपने भक्तों के पाप का महा विनाशक है, उन शिवजी को नमस्कार ,जो “म” शब्द द्वारा दर्शाया गया है।३।


शिवजी शांति का निवास है, जो जगत के स्वामी है और जगत का कल्याण करते है, शिव एक शाश्वत शब्द है, उन शिवजी को नमस्कार ,जो “शि” शब्द द्वारा दर्शाया गया है।४।


जिनका वाहन बैल है, जिनके गले में आभूषण के रूप में वासुकि नामक सांप है, जिनके बाई और साक्षात शक्ति बिराजमान है, उन शिवजी को नमस्कार ,जो “व”, “वा” शब्द द्वारा दर्शाया गया है।५।


जहां भी देवों का निवास है, शिवजी हर जगह मौजूद है, वो सभी देवों के गुरु है, उन शिवजी को नमस्कार ,जो “य” शब्द द्वारा दर्शाया गया है।६।


जो भी शिवजी के सानिध्य में, इस षडक्षर स्तोत्र का पठन करता है,वो शिव लोक में जाकर, उनके साथ आनंद से निवास करता है।७।

Comments

Popular posts from this blog

सरस्वती चालीसा - Goddess Saraswati Chalisa

Lord Shani Dev Chalisa - श्री शनि देव चालीसा

Shri Mahalakshmi Ashtakam - श्री महालक्ष्म्यष्टकम् - महालक्ष्मी अष्टकम

Shri Shiv Chalisa - श्री शिव चालीसा

बटुक भैरव चालीसा – Lord Batuk Bhairav Chalisa

Lord Shri Ganesha Chalisa - श्री गणेश चालीसा